फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य काली वाहन मंदिर पर झंडा चढ़ाने गए थे। उस समय उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार जब वापस लौटा तो उन्होंने यशोदा को कमरे में साड़ी के फंदे पर लटके देखा था। थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया जांच के दौरान जब मृतका का मोबाइल फोन खंगाला गया तो उसमें पड़ोस में रहने वाले युवक अंकुश के कई मैसेज मिले। आरोपी युवक लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें