फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से सेना के सूबेदार की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 52 मृतक सूबेदार दुर्गेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। सेना में तैनात सूबेदार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूबेदार नासिक में तैनात था और 20 दिन की छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डंबर निवासी 45 वर्षीय दुर्गेश कुमार पुत्र पहलवान सिंह नासिक में आर्मी में सूबेदार पद पर तैनात थे। वह 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आठ नवंबर को आए थे। अचानक 17 नवंबर को तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वस्थ होने पर उनके पुत्र 21 नवंबर को घर पर ले आए। रविवार शाम तीन बजे तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्गेश की पत्नी सुमन, पुत्रों हरेंद्र व उदय प्रताप सिंह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार सूबेदार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें