फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लग्जरी कार से किया स्टंट, पुलिस ने सीज की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र में हाईवे पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें तीन किशोर लग्जरी कार से खतरनाक स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं। जिस पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने जानकारी प्राप्त कर गाड़ी को थाने लाकर सीज की कार्रवाई कर दी। पुलिस ने बताया कि वायरल रील में तीन किशोर स्कार्पियो गाड़ी से रात को बर्थ डे पार्टी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर वे शीशे खोलकर उनमें बाहर की ओर लटकर स्टंट कर रहे थे। इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी को मिली उन्होंने गाड़ी का पता लगाने के लिए चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को भेजा उन्होंने बस स्टैंड के पास से स्कॉर्पियो को धरपकड़ा और उसे थाने लाकर सीज कर दिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस तरीके के यदि मामले सामने आते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें