फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नन्हें वैज्ञानिकों ने की मेहनत, मॉडलों में दिखाई बिजली की बचत

Sat, 25 Feb 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीजी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने विविध मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदूषण रोकने और बिजली की बचत करने संबंधित मॉडलों की सराहना की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वायु प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम का मॉडल पेश किया। इसमें बताया कि किस तरह वातावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है। साइबर सिटी के जरिये विकास का तरीका बताया। सौर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बिजली की बचत करने और जल सरंक्षण के मॉडलाें को भी लोगों ने पसंद किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश्वर फ्रांसिस व उप प्रधानाचार्य शालिनी फ्रांसिस ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर शिक्षक अनिल, नीरज, पूनम, शोभा तिवारी, नाजिया, नाजिश, कविता मरियम, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें