फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक को गोली लगी, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र अंतर्गत यशोदा नगर कॉलोनी में युवक संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के कमरे से तमंचा मिला है, जिसमें खोखा फंसा है। गोली कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझनु जिले का मूल निवासी ललित कुमार (21) यशोदा नगर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे ललित घर के बाहर सड़क पर घायल मिला। सूचना पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के गले में घाव था। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें