फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: समझौते के दौरान दो पक्षों में पथराव,पांच घायल

Fri, 09 Jun 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 15) करौल मोहल्ला में पथराव करते लोग। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। करौल मोहल्ले में बुधवार रात युवक को शराब पिलाने पर परिजनों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौते के दौरान जमकर मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के करौल मोहल्ला के जैद ने बताया कि बुधवार रात मोहल्ले का जावेद शराब पीकर अपने घर पहुंचा तो उसके घर वालों ने उसकी पिटाई कर दी। जावेद को पीटने के बाद परिजनों ने उसके घर पहुंचकर उसको भी पीट दिया। देर रात मारपीट की सूचना दोनों पक्षों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामूली विवाद समझकर दोनों से प्रार्थना पत्र ले लिए। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आपस में बैठकर समझौता कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर बहस हो गई और दोबारा आपस में भिड़ गए और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्ष से मोहम्मद शाबिर, नदीम निवासी शाहकमर, जैद, पाकीजा और इब्राहीम निवासी करौल घायल हो गए। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के दौरान झगड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है, जो भी आरोपी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें