फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 16 फरवरी की हड़ताल का समर्थन करेंगे राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलपाल सिंह एवं प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 16 फरवरी को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल का वह लोग समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: लागू कराने के लिए एक अक्तूबर व तीन नवंबर 2023 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनर्स ने भाग लिया था। सरकार पूर्ण रूप से कर्मचारी विरोधी है। यदि हम सभी अपने भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आंदोलन व संघर्ष का रास्ता अपनाने पर विवश होना पडे़गा। समय रहते यदि अपने आर्थिक अधिकारों के लिए नहीं जागे तो भविष्य अंधकारमय होना निश्चित है। पुरानी पेंशन की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितिकरण, नवीन नियुक्तियां, ठेका प्रथा पर कम से कम 18000 रुपये मासिक वेतन आदि मांगें वह लोग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों की पूर्ति के लिए महासंघों की 16 फरवरी को आयोजित राज्यव्यापी हड़ताल का वह लोग समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें