फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तालाब के सुंदरीकरण में मानक दरकिनार

Wed, 13 Dec 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04::::पाली गांव स्थित अमृत सरोवर का रुका हुआ कार्य। संवाद
विज्ञापन



फोटो 05::::रवि।



फोटो 06::::ब्रजेश।
- पाली गांव के लोगों ने समाधान दिवस में की थी शिकायत, रिपोर्ट आने तक प्रशासन ने काम पर लगाई रोक



संवाद न्यूज एजेंसी



भरथना। ब्लॉक क्षेत्र के पाली गांव स्थित पालट देवी मंदिर के पास अमृत सरोवर का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा। इसमें बाउंड्रीवाल, मिट्टी भराव व इंटरलॉकिंग पथ का निर्माण किया जा रहा है। गांव के लोगों ने निर्माण कार्य में धांधली के आरोप लगाए हैं।



बीते दिनों बीडीओ और तहसील में लगे समाधान दिवस में ग्रामीणों ने तालाब के निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य में सीमेंट और बालू के उपयोग का कोई मानक ही नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण रवि यादव ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मानक विहीन सीमेंट और बालू के प्रयोग से निर्माण के कुछ दिन बाद ही टूटने लगा है।
निर्माण होते ही बाउंड्रीवाल एक ओर झुक गई है। गांव के ब्रजेश यादव का कहना है कि तालाब के चारों ओर नए पथ में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। निर्धारित चौड़ाई का भी का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




कोट



सचिव धीरेंद्र यादव ने बताया कि अमृत सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच की और नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने तक के लिए काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें