फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसके क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 05 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते निशांत तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतन नगर क्रिकेट क्लब ने नुमाइश मैदान में दस दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में एएसके क्लब ने राजपूत क्लब को 54 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा समिति के निशांत तिवारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल बौद्धिक व मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है। पहला मैच एएसके क्लब और राजपूत क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एएसके क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 134 रन बनाए। जवाब में उतरी राजपूत क्लब की टीम 80 रन ही बना सकी। इस मौके पर संयोजक राहुल मिश्रा, शिवम कुमार, सौरभ, रिषी तिवारी, अंकुर गुप्ता, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रशांत मिरा, कन्हैया तिवारी, उमेश दीक्षित, अवनीश त्रिपाठी, वरुण दुबे, शशांक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें