फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फुटबाॅल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने बी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय सौरिख की ओर से जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल व हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में किया गया। जूनियर के लिए फुटबॉल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ए और स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के बीच खेला गया। स्पोर्टस स्टेडियम ए ने बी को 5-1 से हराया। जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को 5-2 से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में मोहित पाल प्रथम, परवेंद्र कुमार द्वितीय, रंजीत पाल तृतीय, समीर प्रताप चतुर्थ, आदित्य कुमार पांचवें और आशीष पाल छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कंचन पहले, रूचि दूसरे, खुशबू तीसरे, सेजल चौथे, निशा पांचवें और प्रीति छठे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता और जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लालू राजपूत, दीपू गुप्ता, लालू गुप्ता, हाकी प्रशिक्षक अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें