इटावा। इस्लामियां इंटर कॉलेज के अतहर हुसैन स्पोर्ट्स स्टेडियम पर माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय ओपन हॉकी ट्रायल मैच में इटावा व कानपुर की बालक और बालिकाओं ने दम दिखाया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने खिलाड़ियों से कहा कि कड़ी मेहनत कर देश का नाम रोशन करें।
बालकों की मंडलीय टीम में सुप्रीत बघेल, शफात अली, नबी शाह, नासिर, सलमान, स्निद्य श्रीवास्तव, अरसलान, फरहान, रिहान, कार्तिके पाल और बालिकाओं में सलोनी रावत, स्वाति, सौम्या, मानसी, मेघा, अंशिका, अदीबा, निशा, एंजल, हरदीप कौर का चयन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादब, प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, शिवशंकर त्रिपाठी, पूरन सिंह पाल, मैनेजर इस्लामियां अल्ताफ, गुरमुख सिंह, जमीर अहमद, नईमुद्दीन मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में नाजिश इकबाल और शाहिद अख्तर की अहम भूमिका रही। चयनकर्ता की भूमिका खेलो इंडिया के कोच साकिब, कानपुर के कोच सऊद, शाहिद, नाजिश और शाहिद अख्तर ने निभाई। प्रिंसिपल इस्लामियां गुफरान अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया।