फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: क्रय विक्रय समिति के चुनाव में सपा समर्थक निर्विरोध जीते

Fri, 14 Apr 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सहकारी क्रय विक्रय समिति जसवंतनगर की प्रबंध समिति के संचालकों के चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थक सभापति भुवनेश यादव, उप सभापति बारे लाल बघेल निर्विरोध जीते। 11 सदस्यों को एक- एक नामांकन दाखिल होने के चलते सभी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी देवानंद लाल ने बताया कि गांव धनुवा से रघुवीर सिंह, डुढ़पुरा से रणवीर सिंह, जगोरा से डॉ. भुवनेश यादव, बलरई से अनुज मोंटी यादव, जसोहन से सरला देवी, कोरारी खेड़ा से छोटे लाल, भारद्वाजपुरा से बारे लाल, नगला सेवाराम से मंजू देवी, भाऊपुरा सैफई से कुशमा देवी, नगला अर्जुन से गोविंद सिंह, सैफई से इंद्रजीत ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक- एक नामांकन होने से सभी निर्विरोध चुन लिए गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, शिव प्रकाश डीलर, सभासद राजीव यादव, अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें