फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सपा पदाधिकारी सेक्टर बनाकर करेंगे बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब एक पुराने रंग में उतरकर सेक्टर बनाकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 26 जनवरी से पीडीए पाखवाड़े के तहत अब दो-दो पदाधिकारी एक-एक सेक्टर में जाकर बैठकें करेंगे। साथ ही उस बैठक की फोटो भी भेजेंगे।

समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का फार्मूला जिलों में चलाकर लोकसभा चुनाव को फतेह करने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी से पीडीए पाखवाड़े की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत इटावा, भरथना और जसवंतनगर तीनों विधानसभाओं में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों पर पक्षपात, शोषण, उत्पीड़न और सामाजिक न्याय के मुद्दों को बैठकें करके उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने सेक्टर प्लान जारी किया है। करीब 141 सेक्टरों में दो-दो जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बैठकें कराने की जिम्मेदारी दी गई। इसमें प्रमुख मुद्दों को उठाएगी। बैठकों के फोटोग्राफ भी जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव को देने के निर्देश दिए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर यह योजना बनाई गई है। इसकी लगातार मॉनीटरिंग कराई जाएगी। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान कराना का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें