फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सपा के जिला कोषाध्यक्ष की कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पक्का तालाब चौराहा के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष की कार पर युवकों ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। सपा नेता अपने साथी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी सपा के कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र यादव ने बताया कि 19 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे पक्का तालाब के पास एक रेस्टोरेंट में अपने साथी अंकित निवासी करहल जिला मैनपुरी के साथ खाना खाने गए थे। बृजेंद्र ने अपनी कार रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कर दी थी। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले तभी वहां आए बाइक सवार विवेक यादव निवासी नगला बाबा, शीटू यादव व मुदित यादव निवासी नुमाइश चौराहा थाना सिविल लाइन ने कार के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी भाग गए।
घटना रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि कहासुनी के पीछे घटना वाले दिन से एक-दिन पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। दूसरे दिन रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा क्षतिग्रस्त किया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें