भरथना स्थित माता लौंगश्री मंदिर परिसर में संचालित रसोई खाना बनाने में जुटे लोग
- फोटो : ETAWHA
भरथना में नगर के मोहल्ला इंद्रानगर में माता लौंगश्री मंदिर में माता लौंगश्री की रसोई के नाम से प्रतिदिन 300 लंच पैकेट बनाकर वितरण कराए जा रहे हैं।
यह जानकारी समाजसेवी प्रताप सिंह यादव पप्पू ने दी है। इस कार्य में उपकार गुप्ता, सीटू गुप्ता, अवनीश यादव, श्रीनिवेश यादव, राजेंद्र पोरवाल रज्जू, राजकमल गुप्ता आदि सहयोग दे रहे हैं।