फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नन्हें वैज्ञानिकों को मिली शाबासी, अविष्कारों को सभी ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में मंगलवार से स्कूली बच्चों की दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें विद्यार्थियों ने फायर सेफ्टी अलार्म, इलेक्ट्रिक सेवर सहित कई मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने बताया कि इन्हें बनाने में उन्हाेंने कबाड़ से जुगाड़ किया है। लोगों ने नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडलों को सराहा। उनकी वैज्ञानिक सोच को सलाम किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने किया। डीआईओएस राजू राणा, डॉ. मुकेश यादव, सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. आनंद समेत अन्य अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनी में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक भी शामिल रहे।
आग लगते ही बजेगा अलार्म, रास्ते भी होंगे जगमग
संत विवेकानंद की छात्राओं पूर्णिमा जैन व मोहिनी शुक्ला ने फायर डिटेक्ट अलार्म विद ऑटो स्ट्रीट लाइट का मॉडल बनाया। बताया कि इससे दो फायदे हैं, आग से बचाने वाले सेंसर से अलार्म को कनेक्ट किया गया है। आग लगते ही इसकी जानकारी हो जाएगी। इससे नुकसान को रोका जा सकेगा। दूसरा स्ट्रीट लाइट अंधेरा होते ही रोशन हो जाएंगी।
विज्ञापन

खराब इंडक्शन से बनाया इलेक्ट्रिक सेवर
केआर गर्ल्स कॉलेज लखना की काव्या व अनुष्का ने इलेक्ट्रिक सेवर बनाया है। बताया कि इसमें शिक्षिका की मदद ली है। इसे बनाने में खराब इंडक्शन समेत अन्य कबाड़ का प्रयोग किया है। पैनल लगा है, जो वोल्टेज को घटा और बढ़ा सकता है। इंडक्शन का काम लेने के लिए इसे 1000 वाट में भी बदला जा सकता है। बताया कि पुरानी सामग्री के अलावा 332 रुपये बल्ब व होल्डर खरीदने पर खर्च किए। बनाने में करीब सात घंटे लगे।
ट्रेन दुर्घटना से बचाव का मॉडल बनाया
नारायण कॉलेज के छात्रों ने ट्रेन एक्सीडेंट प्रिवेंशन सिस्टम का मॉडल बनाया है। ये रेलवे ट्रैक पर मवेशियों व काम कर रहे कर्मियों को बचाने में सहायक होगा। इसे बनाने वाले छात्र सक्षम गुप्ता व आदर्श यादव ने बताया कि मॉडल में ट्रैक के ऊपर एक सिग्नल लगाया है, जिसके पास ट्रेन के आते ही 200 मीटर तक पता चल जाएगा कि ट्रेन आ रही है। मवेशियों व ट्रैक पर काम कर रहे लोगों को उनका यह मॉडल हादसे से बचाने में कारगार होगा। उन्हें यह सूचना पहले लाइट जलने और बीप के जरिये मिलेगी।
वैक्यूम क्लीनर करेगा सफाई
सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र सतीश चंद्र का बनाया वैक्यूम क्लीनर लोगों को काफी पसंद आया। बताया कि वह लैब मेें बैठा था तभी यह आइडिया आया। वैक्यूम क्लीनर से घर की सफाई मिनटों में हो जाती है। कूड़ा निकालने के लिए खिड़की लगी है। बनाने के लिए कबाड़ से प्लास्टिक का डिब्बा लिया। बैटरी पर एक हजार व मोटर पर 120 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें