इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड और ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सूबेदारगंज में स्लीपर कोच का एक स्थायी कोच बढ़ाया गया है। पहले इस ट्रेन में कुल 19 कोच थे, जो अब बढ़कर 20 हो गए हैं। नए संयोजन में दो एसएलआर/डी, आठ सामान्य, नौ स्लीपर और एक एसी तृतीय कोच शामिल हैं। यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। कोच की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आगामी त्योहारों पर यात्रा में अतिरिक्त दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। (संवाद)