फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला समेत चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं 25 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

फोटो नं 26 पकड़े गए आरोपियों से बरामद सामान व नगदी।
पकड़े गए चोरों के पास से साढ़े नौ लाख रुपये नगद व सामान बरामद
- कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित मंदिर के पास से शातिर चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक महिला भी शामिल है। चोरों के पास से करीब साढे नौ लाख रुपये नकद व आठ लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने शहर और देहात क्षेत्र के कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि शहर व आसपास के क्षेत्र में चोरी की वारदातों को देखकर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया था। दोनों टीमें शनिवार रात बदमाशों की तलाश में थीं। मुखबिर ने सूचना दी कि चोर गिरोह के कुछ सदस्य इस समय रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मौजूद हैं। वह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर दोनों टीमों ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से नौ लाख 45 हजार 690 रुपये नकद व आठ लाख कीमत का चोरी किया सामान बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम पारस तिवारी निवासी बजरिया छैराहा इटावा, अमित सोनी निवासी मिहोना भिंड, राजा उर्फ छोटू, ज्ञानेश्वर गुप्ता उर्फ मोटा निवासी गण कटराबल सिंह इटावा, देवेंद्र वर्मा निवासी राधानगर थाना सिकंदरा आगरा व महिमा निवासी डेराबस्ती सिकंदरा आगरा बताए।
पूछताछ में बताया कि 26 जनवरी को शहर के मकसूदपुरा स्थित एक किराने की दुकान से, छह फरवरी को फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर स्थित एक मकान से 24 अप्रैल को फ्रेंड्स कालोनी के इटगांव से चोरी की थी। वहीं, 19 मई को लक्ष्मण कालोनी स्थित घर और 13 जून को इकदिल कस्बा के एक गोदाम को पीतल के बर्तन चोरी किए थे। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने इन घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि सिंकदरा आगरा का रहने वाला सराफा कारोबारी देवेंद्र वर्मा चोरी की सामान खरीदता था। पकड़े गए सभी चोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
-
पहले रेकी करते बाद में वारदात को अंजाम देते
एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि वह मोहल्लों में घूमकर पहले घरों की रेकी करते हैं। मौका पाकर वह वारदात को अंजाम देतेेे हैं। जब वह किसी मकान को बंद देखते हैं तो वहां जाकर आसपास का जायजा लेते हैं। उसके बाद ही वारदात को अंजाम देते है। वह महिला को साथ रखते हैं कि किसी को शक न हो। वह लोगों को डराने के लिए अपने पास हथियार भी रखते हैं। पुलिस को उनके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड करने वाली टीम को बीस हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

-
आरोपी पारस महिला मित्र महिमा को दे चुका 60 लाख
एसएसपी ने बताया कि पारस तिवारी पर कोतवाली फ्रेड्स कालोनी व इकदिल थाने में चोरी, गैंगस्टर समेत पांच मामले दर्ज हैं। वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। चोरी किए जेवरों को वह सिंकंदरा में देवेंद्र वर्मा को बेचता था। वही सिंकंदरा में उसकी महिला मित्र महिमा भी रहती है। वह चोरी का माल अपनी महिला मित्र पर ही खर्च करता है। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले डेढ़ साल में उसने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की घटनाओं से उसे जो पैसा मिला उसमें से करीब साठ लाख रुपये अपनी महिला मित्र पर खर्च चुका है। पुलिस ने महिला मित्र महिमा को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें