फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोदाम से बर्तन चोरी करने वाले छह गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नेशनल हाईवे स्थित गोदाम से पीतल के बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी करने वाले छह आरोपियों को इकदिल पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए बर्तन, नकब और ताले तोड़ने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पांच जून की रात को चोरों ने कस्बा निवासी प्रभात गुप्ता की गोदाम के ताले तोड़कर चोर पांच लाख कीमत के बर्तन चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था।
सोमवार की रात को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने सूचना के आधार पर एसओजी टीम के साथ घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोहिल निवासी कटरा बल सिंह, प्रभात उर्फ निनिया निवासी चमरैटी इकदिल, फुरकान, नूर हसन निवासी जाटव पुरी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, जहीर निवासी उर्दू मोहल्ला, नरेंद्र सिंह राठौर निवासी पंजाबी कालोनी बताया। उनके पास से चोरी के बर्तनों के अलावा चोरी के काम आने वाले उपकरण एक ऑटो व एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त सामान उन्होंने इकदिल स्थित एक बर्तन की गोदाम से चोरी किए थे। उन्हें बेचने के लिए फिरोजाबाद जा रहे थे। तभी पकड़े गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया ने बताया कि प्रभात इकदिल का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

देरी से रिपोर्ट दर्ज करने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
इटावा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव व इकदिल अध्यक्ष यूनुस अंसारी ने खुलासे के बाद एक विज्ञप्ति जारी करके पूरा सामान बरामद न होने पर नाराजगी जताई है। कहा कि छह जून की रात को चार लाख से ज्यादा की चोरी हुई। दो दिन तक तो थाना इकदिल पुलिस पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। व्यापार मंडल के दबाव पर एपी सिटी के निर्देश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। अनंत अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित व्यापारी के प्रयास से चोरी का माल तीन जगह से बरामद हुआ। पुलिस का दावा पूरा माल बरामदगी का है, लेकिन पूरा नहीं मिला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक वर्ष पहले चकरनगर के जैन सराफा व्यापारी की दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस आधा भी माल बरामद नहीं कर सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें