फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहनों ने राखी बांधकर भाई की रिहाई की मांगी दुआ

Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अपनों से दूर रहकर सजाएं काट रहे बंदियों ने भी जेल में रक्षाबंधन मनाया। जिला कारागार और केंद्रीय कारागार में 1131 बहनों ने बंदी भाइयों को राखियां बांधकर उनकी सलामती पूछी। साथ ही भगवान से उनकी जल्दी रिहाई की प्रार्थना की।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर दोनों जेलों त्योहार मनाने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। सुबह से बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला कारागार में 816 तो केंद्रीय कारागार में बंद 315 बंदियों की बहनों ने उन्हें राखियां बांधी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने सभी बहनों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिला जेल परिसर में बहनों के बैठने के लिए बड़ा पंडाल भी लगाया गया था। यहां पर ठंडे पानी के कैंपर की भी व्यवस्था की गई थी। इसी तरह की व्यवस्था सेंट्रल जेल में भी हुई थी बुधवार को भी काफी संख्या में बहनें दोनों जेलों मेंअपने भाइयों के राखी बांधने के लिए पहुंची थीं। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस बार जिला प्रशासन के द्वारा जेल के आसपास सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई थी। सभी बहनों को राखी व तिलक का सामान जेल से ही उपलब्ध कराया गया। उधर, ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी जिला व सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को राखी बांधी। बीके नीलम ने सभी से प्रतिज्ञा कराई कि राखी पर हम कम से कम अपनी एक कमजोरी परमात्मा को अर्पित करेंगे और दोबारा जीवन भर उस बुराई को कभी नहीं दोहराएंगे। बीके प्रीति ने सभी को तिलक लगाकर मिष्ठान वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें