फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिंडौस ने धानुकपुरा को 29 रन से हराया

Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 शनिवार से शुरू हो गई। इसमें पहला मैच सिंडौस (इटावा) और धानुकपुरा (भिंड) के बीच हुआ।
विज्ञापन

सिंडौस ने धानुकपुरा को 29 रन से हरा दिया।
हुकुमपुरा ग्राउंड पर सिंडौस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाए। जवाब में उतरी धानुकपुरा टीम 11.4 ओवर में 74 रन में ही आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सिंडौस टीम के ऑलराउंडर निखिल रहे। उन्होंने 28 रन बनाए और तीन ओवर में एक विकट लिया। मैन ऑफ द मैच चंबल परिवार से जुड़े नंद कुमार ने प्रदान की।
विज्ञापन

लीग में औरैया, इटावा, जालौन और भिंड जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रसिद्ध इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंबल अंचल के रणबांकुरों ने घाटी को लंबे समय तक आजाद रखा। वरिष्ठ लेखक नईम कुरैशी ने कहा कि बीहड़ में शहीदों को चाहने वाले युवा अलख जलाएं हैं। इस दौरान सूरज रेखा त्रिपाठी एडवोकेट, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, लोक गायक सद्दीक अली, लीग संरक्षक महेश सिंह चौहान, कुलदीप परिहार, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, भोदल यादव प्रधान मौजूद रहे। संचालन चंबल परिवार के प्रमुख डॉ. शाह आलम राना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें