इटावा। स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू के आंकड़े कम बता रहा हो लेकिन रोजाना नए केस मिल रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 34 मरीजों की किट से जांच की गई। इनमें सात में डेंगू की पुष्टि हुई है।
पिछले 61 दिनों में एलाइजा जांच में 53 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 22, 26 और 27 अक्तूबर को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए कुल 75 सैंपलों की एलाइजा जांच में 22 मरीजों में डेंगू निकला है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक पर्चे बने। इनमेें डॉ. शांतनु निगम ने 220, डॉ. सोनाली विश्वास ने 233 मरीजों को देखा। पैथोलॉजी में 182 मरीजों की खून की जांच की गई।