फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अंतिम दिन सात ने भरे पर्चे, 24 को नाम ले सकते हैं वापस

Wed, 19 Jul 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 08::: भरथना में बार एसोसिएशन चुनाव के तहत एल्डर्स कमेटी के समक्ष नामांकन पत्र जमा करते उम्मीदवार। संवाद
विज्ञापन



- 31 जुलाई को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कराया जाएगा मतदान


संवाद न्यूज एजेंसी


भरथना। बार एसोसिएशन भरथना के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार तक अध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए चार समेत अलग अलग पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केके गुप्ता, सदस्य सुभाष चंद्र यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र यादव व रामपाल सिंह राठौर के समक्ष नामांकन पत्र जमा करने सिलसिला बुधवार को भी चला। अंतिम दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश कुमार, मंत्री पद के लिए शिवप्रताप सिंह, रूपेंद्र कुमार, वरिष्ठ सदस्य केके सुधीर कुमार, प्रकाश पोरवाल, श्याम सिंह, हरिश्चन्द्र पांडेय, अमित कुमार, रामस्वरूप व कनिष्ठ सदस्य के लिए सुरेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह चौहान, महावीर सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, महामंत्री पद के लिए राकेश सिंह चौहान, राजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार, श्रीकृष्ण निराला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्य प्रकाश यादव, श्याम सिंह सेंगर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ब्रजेश चंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद के लिए रवींद्र सिंह चौहान ने पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के मुताबिक जमा हुए नामांकन पत्रों पर आपत्ति के लिए 20 जुलाई निर्धारित है। जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच 22 जुलाई को होगी। 22 व 24 जुलाई नामांकन पत्रों की वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। 31 जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें