दो इटावा व एक जसवंतनगर का है खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। किक्रेट के प्रशिक्षण शिविर में तीन खिलाड़ियों लकी, वंश यादव व अर्पित शंकर राठौर का चयन खेल निदेशालय के आवासीय क्रिकेट के छात्रावास में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में लकी का बल्लेबाज, वंश यादव का विकेट कीपर / बल्लेबाज (दोनों इटावा) व अर्पित शंकर राठौर (जसवंतनगर) का चयन ऑफ स्पिन गेंदबाज के तौर पर हुआ है। प्रशिक्षण महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। पूर्व के वर्षों में भी ब्रजेंद्र सिंह के प्रशिक्षित खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट छात्रावास तथा स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ व सैफई में हो चुका है।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जनपद के चयनित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की है। उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी अपने खेल कौशल से जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, राजकिशोर सिंह, विवेक प्रताप सिंह, गौरव पाठक, अहसान अहमद, धीरज पाठक, वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव, राजीव सक्सेना, एपी यादव, सत्य नारायण प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, अनिल चौधरी, परविंदर सिंह गोल्डी आदि ने इन खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।