फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शौचालयों में गंदगी देख कर बिफरे एडी स्वास्थ्य

Sun, 17 Dec 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बकेवर के 50 शैया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सकों के बैठने और इमरजेंसी की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने शौचालयों में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

एडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ. जीके माहेश्वरी ने 50 शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। दो घंटे तक अस्पताल में रहे एडी ने इमरजेंसी सेवा को चौबीस घंटे के लिए लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही डाक्टरों के बैठने के कक्षों की जांच की। इमरजेंसी में दस बेड का वार्ड बने होने पर मौजूद ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू से उनके बैठने की जगह पूछी।



ईएमओ ने बताया कि वह ओपीडी में ही किसी रूम में बैठ जाते हैं। इसपर एडी ने इमरजेंसी की व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी में दवाओं की किटों की जांच की साथ ही फार्मासिस्ट दिनेश प्रताप से अस्पताल में मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ओपीडी के शौचालयाें में गंदगी देख सीएमएस से नाराजगी जताई और दो दिनों में सफाई कराने की हिदायत दी। साथ ही साफ-सफाई की फोटो और वीडीओ उन्हें भेजने कि निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए है। जो डाॅक्टर मौजूद नहीं मिले और जो नियमित रूप से नहीं आ रहे है उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएमओ डाॅ. गीताराम, डॉ. वीरेंद्र भारती व डॉ. तैयब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें