फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कार से टकराकर स्कूली वैन खडड में गिरी

Thu, 16 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। इटावा-कन्नौज हाईवे पर बाहरपुर गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन कार से टकराने के बाद अन्हैया नदी पुल से गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सवा दो बजे नगला केहरी गांव स्थित आरएसडी स्कूल की वैन 14 छात्र-छात्राओं और एक महिला कर्मी को लेकर बाहरपुरा गांव जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर अन्हैया नदी पुल के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से वैन टकरा गई। वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। आसपास के खेत में मौजूद लोगों ने वैन में फंसे बच्चों और महिला कर्मी को बाहर निकाला।
सूचना पर स्कूल प्रबंधक दिनेश पोरवाल और अन्य लोग बच्चों को लेकर सीएचसी गए। वहां से घायल अमन (10) पुत्र मुकेश, नित्या (15) पुत्री सुरेश कुमार निवासी नगला नया भरथना, महिला कर्मी सीमा (55) निवासी बाहरपुरा भरथना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएम अवनीश कुमार, एडीएम जय प्रकाश, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, एसडीएम कुमार सत्यमजीत, तहसीलदार अशोक कुमार ने घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन


हादसे से सहम गए बच्चे

बच्चों को निकालने में जुटे कूडामई गांव निवासी कौशलेंद्र, बाहरपुरा गांव के कल्लू सक्सेना, सौरभ शाक्य, ललित शर्मा, गौरव सिंह व मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे इस कदर सहम गए कि वह अपना नाम-पता तक नहीं बता सके।


वैन में ये थे सवार

ईशु (11) पुत्र ज्ञान सिंह, अनन्या (5) पुत्री ज्ञान सिंह निवासी ढकपुरा, आनशी (5) पुत्री सुनील निवासी मिराय भरथना, शिखा (13) पुत्री दिनेश, रितिक (11) पुत्र नरेंद्र, नव्या (11) पुत्र सुदेश, आर्यन (5) पुत्र टिंकूबाबू नगला बसंत, गौरी (10) पुत्री राजीव कुमार निवासीगण नगला नया भरथना, पीयूष (8), लव (11) पुत्रगण राधाकृष्ण निवासी कीरतपुर भरथना, उत्तम (5) पुत्र मनोज, मानवी (7) पुत्री मनोज निवासीगण बदरियापूठ भरथना का सीएचसी में उपचार किया गया। वैन चालक सुमित बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें