फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 11 बजे तक बंद रहा स्कूल

Sat, 04 Mar 2023 09:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरहोल में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ताला लटकता रहा। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद कई छात्र घर लौट गए।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने का समय नौ बजे का है। स्कूल में चार शिक्षक तैनात हैं। इनमें से दो शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड की परीक्षाओं में लगाई गई। दो शिक्षकों की मनमानी जारी है। सुबह 11 बजे के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक दुबे ने स्कूल का ताला खोला। इससे पहले कई छात्र लौट गए। बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा ने बताया कि दो शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है। एक शिक्षिका डायट भेज दी गई हैं। एक शिक्षक को स्कूल पहुंचना चाहिए था, यदि वह भी देरी से पहुंचे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम सिरहोल के विनोद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सौम्या कक्षा आठ की छात्रा है। शिक्षक स्कूल में कम ही आते हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। साबले सिंह ने बताया कि स्कूल में कुछ ही शिक्षक आते हैं। वह भी गपशप करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें