फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: योजनाएं बिना भेदभाव के जरूरतमंद तक पहुंच रही

Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 20) भाजपा कार्यालय पर संबोधन करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अनेकों जनहितकारी योजनाएं चला रही हैं, जो बिना किसी भेदभाव एवं तुष्टीकरण के हर जरूरतमंद तक पहुंचाई जा रही है। दोनों सरकारें डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जरूरतमंदों को सीधे लाभ पहुंचाकर बिचौलियों की कमर तोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने यह बात बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच कही।
पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की एक अलग ही पहचान बनकर उभरी है। बड़े से बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रोटोकॉल तोड़कर भारत के स्वागत सत्कार के लिए तैयार बैठे रहते हैं। 2014 से 2023 तक प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
विज्ञापन

कहा कि हम सबको मिलकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है। लाभार्थियों से सतत संपर्क बनाए रखना है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, संगठनात्मक जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व सांसद/विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सावित्री कठेरिया, केके राज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, रमाकांत शर्मा, राम कुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें