फोटो 09:::संजू शखवार।
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। स्काउट गाइड की सर्वोच्च डिग्री एलटी के लिए संजू शंखवार का चयन हुआ है। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अड्डा हड़ौली में कार्यरत संजू मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होकर जिले का कद बढ़ाएंगी।
क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अड्डा हड़ौली में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। वह स्काउट गाइड की प्रशिक्षक भी हैं। अब उनका चयन एलटी डिग्री के लिए होने से विभाग और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। पांच जून से 11 जून तक एनटीसी पचमढ़ी मध्य प्रदेश में लगने वाले शिविर में संजू प्रतिभाग करके जिले का कद बढ़ाएंगी।
जनपद से स्कॉउटिंग गाइडिंग क्षेत्र में पहली बार राज्य स्तर से जनपद की जिला गाइड कैप्टन संजू शंखवार का चयन हुआ है। वह छात्र जीवन में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। प्रत्येक वर्ष इन्सपायर अवार्ड एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में भी उनके विद्यालय से बच्चे चयनित होते हैं।
स्काउटिंग में अपनी टीम के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। 2021 में इनके बच्चों ने स्काउटिंग में दिल्ली मु्ख्यालय में प्रतिभाग कर नेशनल गोल्डन जुबली ऐरो पुरस्कार जीता था। स्काउट मास्टर वीरेंद्र कमल, देव शंकर, हरिकृष्ण, प्राथमिक शिक्षक संघ ताखा के ब्लॉक अध्यक्ष ग्रीश कुमार यादव समेत कई शिक्षकों ने बधाई दी।