फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संविदा कर्मी का चालान काटा, कर्मचारियों ने काटी थाने की बिजली

Mon, 24 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग के संविदा कर्मी की स्कूटी का चालान होने पर कर्मचारियों ने थाने की बिजली काट दी। थाने का करीब ढाई लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

21 अप्रैल को रामनगर में एक संविदा कर्मी की स्कूटी का फ्रेंड्स थाना पुलिस ने चालान कर दिया था। इसका संदेश रविवार को मोबाइल फोन पर आया। इस पर संविदा कर्मचारी गुस्सा गए। उन्होंने थाने की बकायेदारी की सूची चेक की। 2.54 लाख की बकायेदारी पर कर्मचारियों ने तत्काल थाने की बिजली काट दी।
जानकारी होने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। दोनों विभागों के काफी देर चर्चा के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद कनेक्शन जोड़ा गया। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि बिजली का बिल सीधे लखनऊ से जमा होता है। चालान कब किया गया, इस संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पर 2.54 लाख की बकायेदारी होने की बात कही है। कनेक्शन काटने का तरीका गलत है। बताया कि सरकारी विभागों का बिल सेंट्रल स्तर पर जमा होता है। -श्री प्रकाश, अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें