फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी निकाय चुनाव : शिवपाल

Thu, 20 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक निजी कार्यक्रम में कहा कि निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

छिमारा रोड पर रायनगर गांव के पास एक धर्मकांटे के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति आक्रोश है। इसलिए इन चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। बोले कि इस बार इटावा की सभी निकायों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। आगे कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा का जंगलराज है। भाजपा लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटी है। इस समय जो प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। उन चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह पूरी तरह निकाय चुनाव के लिए हुए टिकट वितरण को लेकर तैयार हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वाहन वह पूरी ईमानदारी से करेंगे। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव का रामनरेश यादव पप्पू, कुमुदेश यादव, इंदल सिंह यादव , गोपाल गुप्ता, निखिल गुप्ता, विवेक पांडे रतन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें