फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गैरहाजिरी पर सचिव व तकनीकि सहायक का वेतन रोका

Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मदायन ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। बिना सूचना के गायब मिले सचिव और तकनीकी सहायक का वेतन रोका है।
विज्ञापन



मंगलवार को सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या बढ़पुरा की ग्राम पंचायत मदायन का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। पंचायत भवन में ताला लटका मिला। उसके आसपास गंदगी पसरी थी। जानकारी पर प्रधान के पति ने पहुंचकर ताला खोला।
पंचायत घर में कोई अभिलेख नहीं मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। सचिव के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह वह छुट्टी के गायब हैं। अभिलेख के बारे में जानकारी करने पर प्रधान के पति ने बताया कि रजिस्टर सचिव के पास हैं। सीडीओ ने सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिए। साथ ही मौके से तकनीकी सहायक भी गायब मिलने पर उसका भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह से प्रधान की जगह ग्राम प्रधान के करने पर जानकारी ली। चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ही जिम्मेदारी संभालें। सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान केयर टेकर ने सात माह से मानदेय न मिलने बात बताई।
मनरेगा के तहत कराए जा रहे बंधा निर्माण काम देखा, लेकिन मौके पर कोई मजदूर नहीं मिला। काम संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी सूरज सिंह तथा अन्य अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें