फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः ओपीडी से नदारद डॉक्टरों व कर्मियों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नौ दिन पूर्व सीडीओ के औचक निरीक्षण मेें ओपीडी मेें गायब मिले डॉक्टरों व कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन कटेगा। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने 24 दिसंबर को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उन्हें कई डॉक्टर गायब मिले थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद मिलने पर संबंधित कर्मचारी को तलब कर जानकारी ली थी। एक बजे पर्चा बनने बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस से डॉक्टरों के हाजिरी लगने के बारे में पूछताछ करने और बायोमीट्रिक मशीन को चेक किया था। दवाई वितरण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया था। कुल मिलाकर सीडीओ को जिला अस्पताल में कई खामियां मिली थीं, जिसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। यहां तक कहा था कि क्या शासन को लिखकर भेज दें कि यहां तीन डॉक्टर ही हैं। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि गैरहाजिर मिले डॉक्टरों और कर्मियों की लिस्ट बनाई जा रही है।
दो डॉक्टर सुबह-दोपहर करेंगे ओपीडी चेक
सीडीओ के इस कड़े तेवर के बाद सीएमएस डॉ.एमएम आर्या ने ओपीडी से गायब मिले 10 से अधिक डॉक्टरों व कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने की तैयारी कर दी है। इसके अलावा सीएमएस ने ओपीडी चेक करने के लिए दो डॉक्टरों को नियुक्त किया है। डॉ. पारितोष शुक्ला सुबह साढ़े नौ बजे व डॉ.एसएस नेगी दोपहर डेढ़ बजे ओपीडी चेक करेंगे कि कौन-कौन डॉक्टर उपस्थित हैं। बताया कि जिला अस्पताल में अब दोपहर डेढ़ बजे तक मरीजों के पर्चा बनेंगे, जो अभी तक एक बजे तक ही बना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें