फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के जश्न में डूबी सैफई

Fri, 11 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वर-वधु के साथ सीएम अखिलेश सिंह व सांसद डिंपल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकनिर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर गुरुवार को आजमगढ़ की राजलक्ष्मी के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस दौरान समूची सैफई जश्न में डूबी नजर आई।
विज्ञापन


शाही अंदाज में हुए इस विवाह समारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ अमर सिंह एवं लालू प्रसाद यादव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री भी जश्न में शरीक हुए।


बारात की निकरौसी की रस्में मुख्यमंत्री आवास में पूरी की गईं। यहां दूल्हा आदित्य को उनकी भाभी सांसद डिंपल यादव, ब्लाक प्रमुख मृदुला व अभिलाषा ने काजल लगाया। बहनोई ने शेरवानी और पगड़ी पहनाकर घुड़चढ़ी के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


आवास के पास स्थित कुआं पर पूजन की रस्म पूरी की गई। अंकुर ने मां सरला को यहां गोद में उठाया और 10.30 बजे फूलों से सजी बग्घी पर सवार होकर विवाह स्थल की ओर रवाना हुए। बग्घी पर सवार होते ही तोप से फूलों की बरसा की गई। रंगबिरंगी आतिशबाजी भी हुई।


महोत्सव पंडाल में वर आदित्य एवं वधू राजलक्ष्मी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। बारात में गुलाबी पगड़ी पहने बाराती आगे-आगे चल रहे थे और बग्घी के साथ सांसद डिंपल यादव व परिवार की अन्य तमाम महिलाएं चल रही थीं।


बारात में शामिल महिलाएं एवं युवाओं ने बैंड की धुन पर खूब डांस किया। महोत्सव पंडाल में बनारस के विजय आचार्य की अगुवाई में आए आचार्य जगदंबिका, गोस्वामी दुर्गाकुंड मंदिर, विश्वनाथ मंदिर के आचार्य राकेश, डॉ. विपिन पांडेय एवं  कानपुर के आचार्य शिवकांत, काशी विश्वनाथ मंदिर के आचार्य राकेश तिवारी व सैफई के पं. अखिलेश पांडेय व रंजन पांडेय ने द्वाराचार की रस्म पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें