फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की मौत के 20 दिन बाद भी नहीं हटा रोलर

Fri, 08 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बीस दिन पहले बरेली हाईवे पर खराब खड़े रोलर को ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। हाईवे पर सड़क निर्माण का कार्य एटकॉन इंडिया लिमिटेड कंपनी करा रही है। सड़क के कुछ हिस्से को कंपनी ने बना दिया है। लेकिन रोलर खराब होने से बीच रोड पर महीने भर से खड़ा होने के कारण आने जाने में राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिम्मेदार लोग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री पुलिया से लेकर इटावा तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 18 नवंबर को कन्नौज का रणवीर सिंह अपनी बहन के घर आ रहा था। देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे खड़े रोलर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे हैं डंपर से टकराकर उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद दो सप्ताह बीतने पर भी लापरवाह जिम्मेदारों ने रोलर को नहीं हटाया। रोलर के आसपास लगी बेरिकेडिंग रात में निकलते राहगीरों को नहीं दिखाई देती है।

चौबिया ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि बीस दिन पहले देर शाम खराब खड़े रोलर को ओवरटेक करते समय डंपर की टक्कर से कन्नौज एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। उसके बाद भी कंपनी के लोगों ने उसको अभी तक हटाया नहीं है। दिवाली के पर्व पहले से रोलर रोड के बीच में खड़ा है।
विज्ञापन


चौबिया गांव निवासी शीशपाल ने बताया निर्माण कार्य करा रही कंपनी के द्वारा लापरवाही की जा रही है। रोड बनने के बाद किनारों के गड्ढों में भी जगह-जगह पर मिट्टी नहीं डाली गई है। इससे राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के हस्तक्षेप की वजह से निर्माण कार्य जगह-जगह छोड़ कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
वर्जन

सड़क निर्माण के दौरान दो रोलर में टेक्निकल खराबी हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से उसके आसपास डायवर्जन बोर्ड लगा कर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इंजीनियर को बुलाया गया है जल्द ही रोलर को सही कराकर हाईवे से हटवा दिया जाएगा। -प्रज्ञानंद द्विवेदी, एचआर मैनेजर, एटकॉन इंडिया लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें