फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तमंचे के बल पर लूटा

Thu, 03 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथनोली चौराहा के पास जन सेवा केंद्र संचालक के तमंचा लगाकर मोबाइल व बाइक लूट ली। पीड़ित ने किसी राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अतुल यादव निवासी खानपुरा कुसुना थाना भरथना का सैफई में जनसेवा केंद्र है। अतुल ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे जनसेवा केंद्र से वह घर जा रहा था। जैसे ही वह इटावा मार्ग पर हथनोली चौराहा के पास पहुंचा तभी बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे लगाकर रोक लिया।
अतुल की कनपटी पर तमंचा सटाकर मोबाइल समेत बाइक लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल से लूट की घटना की तहरीर लेकर थाने में सूचना दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें