फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोडवेज का ईटीएम सर्वर दूसरे दिन भी ठप

Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज का ईटीएम सर्वर बुधवार को दूसरे दिन भी ठप रहा। इस वजह से बस परिचालकों को मैनुअली टिकट बनाने पड़े।इसके कारण बसें भी देर से चलीं। रोडवेज के अधिकारी परेशान दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब ढाई बजे ईटीएम का सर्वर ठप हो गया था। उम्मीद थी कि बुधवार को सर्वर काम करने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम करीब सात बजे तक सर्वर ठीक नहीं हो सका था। इसके कारण यात्री भी कम नजर आए। मैनपुरी जाने वाली बस में चंद यात्री ही सवार थे।

बस के परिचालकों को टिकट दिए जा चुके हैं। मैनुअल टिकट बनाए जा रहे हैं। बस अड्डे पर सुबह और शाम ही यात्री मिल रहे हैं। दोपहर में यात्रियों की संख्या कम है। बताया कम से कम 25 सवारी होने पर ही बस रवाना होती है। -श्याम दुबे,स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें