फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेवानिवृत्ति फौजी का शव नलकूप के हौद में मिला

Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 27) रामकुमार सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति फौजी का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला क्रासर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहुरी मार्ग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहुरी मार्ग पर निजी नलकूप की होद में सेवानिवृत्ति फौजी का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता मिलने से खबबली मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेलवे लाइन के पास मदायन गांव निवासी रामकुमार सिंह भदौरिया (56) पुत्र भोला सिंह सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद से मध्यप्रदेश के जिला भिंड में रह रहे थे। गांव में उन्होंने अपने खेत पर निजी नलकूप कुछ साल पहले लगवाया था। वह गुरुवार को गांव आए हुए थे। शुक्रवार दिन में करीब 10 बजे उनकी परिजनों से भिंड में फोन पर बात भी हुई थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे रामकुमार के छोटे भाई उनके लिए खाना लेकर पहुंचे तो सेवानिवृत्ति फौजी का शव नलकूप के हौद में उतराता मिला। मृतक के छोटे भाई इसकी खबर परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर भिंड से उनका परिवार भी मौके पर पहुंच गया। मृतक के छोटे भाई राजकुमार ने घटना की लिखित सूचना थाने में दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे योगेश सिंह ने बताया कि उसके पिता की किसी से रंजिश नही थी, लेकिन हाथ पर उनके चोट के निशान थे। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें