फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मी ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार शाम को घर से निकले थे और फिर घर नहीं लौटे। पुलिस ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

तमेरी गांव निवासी महेश चंद प्रजापति (62) लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों और राहगीरों ने उनका शव नहर किनारे शीशम के एक पेड़ से फंदे पर लटका देखा।
सूचना पर परिजन और जसवंतनगर पुलिस पहुंच गई। उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उपनिरीक्षक के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि महेश चंद्र पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे। इसी के चलते वह बुधवार को घर से निकल गए और फिर फंदा लगा लिया। महेश चंद्र के परिवार में पत्नी व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें