शहर के कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान
इटावा। रविवार को शहर के कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही से लोग खासे परेशान रहे। बार-बार बिजली आने-जाने से दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ। नौरंगाबाद, घटिया अजमत अली, साबितगंज और रामगंज जैसे इलाकों में यह समस्या अधिक रही। लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। गर्मी और उसम के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हुई, वहीं व्यापारियों का काम भी प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है। बिजली विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। (संवाद)