फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा निवासी एक महिला ने अपने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पटेलनगर निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी ने अपने पति सर्वेश कुमार पुत्र लाल किशोर, सास कमला देवी, ससुर लाल किशोर, जेठ रमेश, जेठानी शशि पर आरोप लगाया कि उन्होंने दहेज के लिए दो लाख रुपये की मांग की। इसे पूरा न करने पर ससुरालीजन उत्पीड़न करते हैं। मिथलेश कुमारी की शादी सर्वेश कुमार के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। इस मामले को लेकर थाना में शुक्रवार को कई लोगों ने सुलह करवाने के प्रयास किए। लेकिन, सुलह न होने पर पुलिस ने महिला के प्रार्थनापत्र पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें