फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आपत्ति जताई है। महासभा के जिलाध्यक्ष ने भगवान चित्रगुप्त के अपमान का आरोप लगाकर अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व अभिनेत्री रकुल प्रीत पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रायजादा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त हिंदू समाज के आराध्य देवता हैं। फिल्म थैंक गॉड में चित्रगुप्त का अभिनय करने वाले अजय देवगन ने सूट पहन रखा है।
ऐसा कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। अगर ये फिल्म रिलीज होती है तो लोगों में आक्रोश फैल सकता है। नरेंद्र रायजादा, ललित सक्सेना और डीके श्रीवास्तव ने यूपी कॉप एप के माध्यम से फिल्म के कलाकारों पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर की गई है। इसकी कॉपी मिलने पर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें