फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: पांच लोगों पर मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटावा जिले में कोर्ट के आदेश पर जसवंतनगर थाने में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव संगावली निवासी मोहित ने बताया कि वह दो दिसंबर 2022 को घर पर था। उसके पिता काम से बाहर गए थे। रात करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाली सुमन ने उसे घर आने के लिए कहा।

विज्ञापन


वह बाहर निकला तो सुमन ने चार साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसे घर की ओर खींचा। वह भागकर अपने घर में घुस गया तो उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। बचाने आई मां और अन्य परिजनों को भी पीट दिया। उसके पांच हजार रुपये लेकर भाग गए। युवक का आरोप है कि वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गया तो पुलिस ने टरका दिया।

इस पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुमन देवी निवासी सिंगावली, राम प्रकाश निवासी सिरसा की मड़ैंया, निधि निवासी महिला महाविद्यालय इटावा, हरगोविंद निवासी जसवंतनगर व अनिल निवासी महिला महाविद्यालय के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें