फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: फायरिंग और पथराव में 37 पर रिपोर्ट, 15 गिरफ्तार, अराजकतत्वों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 11 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इटावा जिले में मोहल्ला नई बस्ती कटरा शमशेर खां में फायरिंग व पथराव के मामले में 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को प्रकाश नगर महेरा चुंगी निवासी दीपक उर्फ दीपू दूधिया व कटरा शमशेर खां निवासी मन्नान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मन्नान घर आ गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दीपक कुछ साथियों के साथ कार से मोहल्ला कटरा शमशेर खां पहुंचा। साथियों के साथ फायरिंग की और भाग गया। कुछ देर बाद वह दोस्तों के साथ दोबारा आया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी आगए। फायरिंग और पथराव किया गया। घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। करीब दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस पहुंची थी।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में वार्ता में बताया कि दोनों पक्ष के 17 नामजद व बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें 15 को पकड़ लिया गया है। दो नामजद फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों में प्रथम पक्ष के दीपक, अभिषेक पाल निवासी प्रकाश नगर महेरा चुंगी, कन्हैया उर्फ हर्ष, अभिषेक उर्फ भोलू त्रिपाठी, श्रवण कुमार, शक्ति निवासी आनंद नगर रौनक निवासी बैरून कटरा शमशेर खां, मुदित यादव रतन नगर नुमाइश चौराहा तथा दूसरे पक्ष के मन्नान, जमन, आशिफ, इमरान, फहीम, फरदीन निवासी कटरा शमशेर खां व अभिषेक सोनी निवासी करमगंज शामिल हैं। दोनों पक्ष के लोगों से दो तमंचे, कारतूस, दो बाइकें, दो कारें बरामद हुई हैं। एसएसपी ने अराजकतत्वों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकतत्वों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क, पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनके पास जो भी संपत्ति होगी, उसे कुर्क किया जाएगा। कुछ लोगों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें