इटावा। बसरेहर ब्लॉक के सचिवों के विरोध के चलते एडीओ पंचायत प्रशांत पोरवाल को बसरेहर ब्लॉक से हटाया गया है। उन्हें अब जिला निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को यह निर्देश जारी किए हैं। मालूम हो कि एडीओ पंचायत के व्यवहार से परेशान सचिव पिछले कई दिनों से ब्लॉक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद बुधवार से पंचायत सचिवों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ विकास भवन में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सचिव की मांग थी कि जबतक एडीओ पंचायत को नहीं हटाया जाता तब तक वह कार्य बहिष्कार करेंगे। संवाद