फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन बाद मिल सकती है गर्मी से राहत

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 40 तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को ढक कर जातीं महिला पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

दो दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत
क्रासर- शनिवार से बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना- एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ने से लोग हो रहे तरबतर
संवाद न्यूज एजेंसीइटावा। दो दिन बाद जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार से तेज बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में लगभग छह डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
जून का महीना शुरू होने के साथ ही धूप की तपिश के बीच उमस बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर स्थिर रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से चली लू के बीच 10 बजे के बाद से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। बाजारों में दोपहर होते ही सन्नाटा पसर गया। व्यापारी दुकानों पर कूलर लगाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते रहे। वहीं घरों में बिना काम के लोग निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मजबूरी बस निकले लोग मुंह पर मास्क, अंगोछा और सिर पर टोपी लगाकर निकले। काले चश्मों से भी लोगों ने अपनी आंखें बचाने का प्रयास किया। दोपहर में बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग दोपहर में दोपहर में यात्रा करने से बचते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि शनिवार को बारिश होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान लगभग छह डिग्री सेल्सियस तक कम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
(फोटो संख्या 16) कछपुरा गांव में आंधी से गिरा मकान का टिनशेड। संवाद

आंधी पानी से होमगार्ड के घर की टीनशेड उड़ीबकेवर। शेरपुर गांव के मजरा गांव कछपुरा में मंगलवार रात को आई आंधी व बारिश से सुरेंद्र के घर के कमरों की टीनशेड उड़ गई। इसके मलबे में दबकर दो मवेशी घायल हो गए। गांव कछपुरा निवासी होमगार्ड सुरेंद्र बाबू ने बताया कि रात में तेज आंधी तूफान ने मकान पर पड़ी टिनशेड उड़ गई। घर के बाहर टीन शेड के नीचे बंधी दो मवेशी के ऊपर गिर गई। इसमें एक भैंस व पड़िया घायल हो गई। घर के कमरों पर लिंटर नहीं पड़ा था। आंधी पानी बंद होने के बाद गांव के लोग दौड़ कर आए और बाहर निकाला गया। नौधना ग्राम प्रधान प्राग नारायण उर्फ लल्लूराम ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। भरथना तहसीलदार अशोक कुमार के निर्देश पर गांव कछपुरा में आंधी से नुकसान का आंकलन करने गांव में लेखपाल सुधीर चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तकरीबन साठ हजार रुपये के नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें