फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 107 एंबुलेंसों का पंजीयन होगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मनमानी करके मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली 107 एंबुलेंसों का पंजीयन निलंबित होगा। डीएम ने सत्यापन न कराने वाली सभी एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय के आदेश पर 15 जनवरी से जिले में पंजीकृत 134 निजी एंबुलेंसों का सत्यापन किया जाना था। इसके लिए एसडीएम, एआरटीओ ब्रजेश यादव, डिप्टी सीएमओ, आरआई की चार सदस्यीय टीम भी गठित की गई थी। एआरटीओ की ओर से सभी एंबुलेंस संचालकों को शेड्यूल बनाकर एक सप्ताह में सत्यापन कराने के आदेश थे। समय सीमा से करीब एक सप्ताह अतिरिक्त बीतने के बावजूद अभी तक सिर्फ 27 एंबुलेंस संचालकों ने ही सत्यापन कराया।
इनमें से सिर्फ तीन में ही स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग के मानक पूरे मिले। अन्य सभी को नोटिस जारी किया गया। वहीं, बची करीब 107 एंबुलेंसों ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में अब प्रशासन ने इन एंबुलेंसों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। डीएम ने सभी एंबुलेंसों को चिह्नित करके कार्रवाई करने के एआरटीओ को आदेश दिए हैं। एआरटीओ ब्रजेश यादव ने बताया कि जिन एंबुलेंस संचालकों ने सत्यापन नहीं कराया है। अब उनके पंजीयन का निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें