इटावा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस सोमवार को जिलेभर में मनाया गया। इस मौके पर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कई जगह श्रमिकों ने लाल झंडा फहराया और एकजुटता का संकल्प लिया।
स्कूल, समाजसेवी संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। किसान सभा ने मई दिवस पर शहीदों को नमन किया। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के सभागार में प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सहायक स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया। कॉलेज की निदेशिका डॉ. श्वेता तिवारी ने कहा कि हर क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है। इसलिए हमें श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। जॉयट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की ओर से आवास विकास कॉलोनी सूत मील में श्रमिकों को अंगवस्त्र व मिठाई भेंट की। इस दौरान क्षमा दीक्षित, उर्वशी दीक्षित, मीनाक्षी सक्सेना, खुशबू पाठक, श्रुति अग्रवाल, हेनू वर्मा, विमल शर्मा, संध्या अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
शहर में सिविल लाइन कार्यालय, बसरेहर, पीली कोठी, यासीनगर में गोष्ठी हुई। सीटू, यूपीएमएसआरए, आशा संगिनी कर्मचारी यूनियन, किसान सभा, जनवादी नौजवान सभा संगठनों ने लाल झंडा फहराया और एकजुटता का संकल्प लिया। किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह, अमर सिंह शाक्य, ज्वाय मुखर्जी, ओपी सिंह, प्रेमशंकर यादव, संगीता, मीरा पोरवाल, प्रदीप भदौरिया, सुमित्रा आदि उपस्थित रहे।
जन शिक्षण संस्थान की ओर से भरथना क्षेत्र के गांव बिरारी में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक हरि नारायण बाजपेयी, राज्य प्रशिक्षक नेहरू युवा केंद्र के जेएस मिश्र, चंदन पोरवाल, इंदू, सूर्य कुमार चौधरी, कमल किशोर,यश कश्यप, अमन चतुर्वेदी, रामकुमार आदि उपस्थित रहे। भरथना क्षेत्र के गांव नगला भोज में हुई जनसभा में एक मई के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव, अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, आपेंद्र कुमार प्रधान, मास्टर लाल सिंह यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान मोहन लाल ने की।