फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वसूली टेंडर निरस्त, ऑटो चालकों ने पुलिस को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली परिसर में गुरुवार की शाम प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। इससे पूर्व प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह का ऑटो चालकों ने माल्यार्पण व शॉल भेंट कर स्वागत किया। ऑटो चालकों ने बताया कि कस्बे में पड़ाव/स्टैंड शुल्क के नाम पर उनसे मनमाने ढंग से वसूली की जा रही थी जिसकी शिकायत उन्होंने बीते सप्ताह प्रभारी निरीक्षक से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वसूली से जुड़ा टेंडर निरस्त कर दिया गया। चालक विजय दुबे, दशरथ, बबलू, योगेश, पुत्तन, गोविंद, बलवीर, आकाश, कन्हैया, संतोष कुमार, छोटू, सुबोध कुमार, दीपू, विष्णु समेत दो दर्जन से अधिक ऑटो चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें