इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मां को आरोपी के पिता ने धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में प्रदीप समेत चार लोगों के खिलाफ मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बीते सोमवार को खेत से लौटते वक्त उनकी पत्नी को शहर कोतवाली के सती मोहल्ला निवासी आरोपी प्रदीप के पिता अभयराम ने धमकाया। आरोप है कि प्राथमिकी न लेने पर बेटे और पति को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।